दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने चेतेश्वर पुजारा की जगह ट्वीट की अश्विन की तस्वीर, भड़क गए फैंस
जोहानिसबर्ग। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के शुरुआती दिन मुश्किल परिस्थितियों में 50 रन की पारी खेली. पुजारा ने 179 गेंद में 50 रन बनाए. 50 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसी कठिन पिच पर रन जुटाना काफी संतोषजनक रहा. आज यानी 25 जनवरी को पुजारा 30 साल के हो गए.
पुजारा के लिए निराशाजनक बात ये रही कि दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने उन्हें पहचाना ही नहीं और उनके अर्धशतक की खबर को ट्विटर पर रविचंद्रन अश्विन की तस्वीर के साथ ट्वीट कर दी. इस पर पुजारा के फैंस भड़क गए. दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड को उनकी गलती के बारे में लगातार ट्वीट किए गए, लेकिन बोर्ड ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया.
Here's 50 up for Pujara, his 17th in Test cricket, and probably his slowest too. He took 173 balls. Remember he needed over 50 balls to get his first run. India 143/4 #SAvsIND #FreedomSeries pic.twitter.com/dniIGsRQwh
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) January 24, 2018
That's Not Pujara, That's Ashwin. 😑😡😒 #INDvSA #INDvsSA #SAvIND #SAvsIND https://t.co/mwHizl4O1w
— Sir Jadeja fan (@SirJadeja) January 24, 2018
Pic 1 : Cheteshwar Pujara
Pic 2 : Ashwin😂😂😂 #SAvIND #SAvsIND pic.twitter.com/EU7YvPjlg9
— Jai Thala Dhoni (@madam_jadeja) January 24, 2018
उधर, भारतीय टीम पहली पारी में 187 रन पर सिमट गई लेकिन पुजारा के अनुसार यह पहली पारी का प्रतिस्पर्धी स्कोर था. पुजारा ने कहा कि यह उतना ही अच्छा स्कोर है जैसा सामान्य पिच पर 300 रन बनाना. मैंने अभी तक जितनी मुश्किल पिचों पर बल्लेबाजी की है, निश्चित रूप से यह उनमें से एक थी. केपटाउन में पहले टेस्ट में मिली पिच की तुलना में यह काफी कठिन थी.
उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की. बोर्ड पर बने रन काफी हैं और हम उन्हें आउट कर सकते हैं. यह काफी अलग थी और पिच शुरू में धीमी थी लेकिन इसमें काफी उछाल था. इसमें काफी ‘लेटरल मूवमेंट’ था और दरारों में काफी ‘डेविएशन’ था. दक्षिण अफ्रिका ने सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम का विकेट गंवा दिया. टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर छह रन बनाए.





