कभी विराट को किया था प्रपोज, अब इस वजह से हुई ट्रोल

नई दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान के बाहर अपनी पर्सनैलिटी और अपने कूल अंदाज से सभी को अपना दीवाना बनाए हुए हैं. 28 वर्षीय कोहली की लिस्ट में यूं तो कई उपलब्धियां हैं. उनसे से सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी है. कोहली फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे भारतीय बन चुके हैं.
भारत की लड़कियां तो विराट की दीवानी हैं ही. साथ ही विदेश में लड़कियों के बीच कोहली खासे लोकप्रिय हैं. इंग्लैंड की टीम की चार-चार दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की दीवानी है. और ये दीवानगी कोई ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि बात प्रपोजल तक पहुंच चुकी थी. इंग्लैंड की एक ऐसी ही खिलाड़ी विराट कोहली की वजह से एक बार फिर से सोशळ मीडिया पर ट्रोल रहो रही हैं.
बता दें कि डेनियल व्याट इंग्लैंड की खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टि्वटर पर खुलेआम कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. डेनियल व्याट इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं. डेनियल व्याट ने ट्वीट कर विराट के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था.
कोहली के सामने सरेआम शादी का प्रस्ताव रखने वाली ये खिलाड़ी अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है. डेनियल को भारतीय फैंस ही ट्रोल कर रहे हैं और इस ट्रोलिंग की वजह खुद विराट कोहली ही बने हैं.
प्रैक्टिस मैचः स्टोनिस और वॉर्नर ने भारत के छुड़ाए छक्के, AUS ने बनाए 347 रन
दरअसल, इंग्लैंड की टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी डेनियल व्याट को विराट कोहली ने हाल ही में एक तोहफा दिया. इस तोहफे को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद भारतीय फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. विराट ने डेनियल को तोहफे के तौर पर एक बल्ला दिया था, जिसकी तस्वीर उन्होंने टि्वटर पर शेयर की, लेकिन इस तस्वीर को शेयर करते हुए डेनियल एक बड़ी गलती कर बैठीं.
बल्ले पर लिखी विराट कोहली के नाम की स्पेलिंग गलत थी उन्होंने ‘Virat Kholi’ की जगह Virat Kohli लिख दिया. उन्होंने इस तस्वीर के साथ बतौर कैप्शन लिखा कि,” इस हफ्ते से ट्रेनिंग पर वापसी, इस बीस्ट को प्रयोग करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.”





