MP Garba nights में कुछ ऐसा था इस ट्रांसजेंडर का अंदाज, देख रह जाएंगे हैरान
भोपाल। 19वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का शानदार शुभारंभ शनिवार को मां की आराधना से हुआ। भेल दशहरा मैदान पर जय माता दी के उद्घघोष के साथ हजारों प्रतिभागियों ने ढोलक की थाप पर गरबा शुरू किया। हजारों की संख्या में गरबा करने पहुंचे लोगों की भीड़ में भोपाल की ट्रांसजेंटर्स नानो भी आकर्षण का केंद्र रही। नानो ने अपने ग्रुप के साथ देर रात तक जमकर गरबा किया।

-महोत्सव में ट्रेडिशनल गुजराती डिवोशनल सॉन्ग्स और ओल्ड मैलोडीज के साथ लेटेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग्स का फ्यूजन भी तैयार किया गया है, ताकि बीट्स पर थिरकने में गरबा प्रेमियों को भरपूर एंजॉय करने का मौका मिले।
-मंच से गूंजती उद्घोषक योगेंद्र कुमार शुक्ला की आवाज ने पब्लिक सर्कल में भी दर्शकों को परिवार के साथ गरबा खेलने के लिए आमंत्रित किया। कुछ ही देर में हजारों की तादाद में गरबा गीतों पर थिरकते लोगों को देखकर ऐसा लग रहा था मानो जैसे पूरा शहर ही रजनीगंधा की प्रस्तुति अभिव्यक्ति गरबोत्सव में शामिल होने के लिए उमड़ आया हो। गरबा स्थल पर बने फूड स्टॉल्स में लोगों ने गुजराती, राजस्थानी, मराठी और पंजाबी व्यंजनों का स्वाद चखा।





