समाज कल्याण मंत्री के काफिले पर हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल
समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के पकड़ा पुल के पास रविवार को समाज कल्याण विभाग की मंत्री मंजू वर्मा के काफिले पर सड़क हादसे से नाराज लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

लोगों ने किया था सड़क जाम…
– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंजू वर्मा बेगूसराय से लौट रही थी।
– इसी दौरान समस्तीपुर के दलसिंहसराय के पास सड़क हादसे से नाराज लोग सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
– जाम के दौरान ही मंत्री का काफिला पहुंच गया। सड़क जाम होने के कारण सुरक्षाकर्मी जाम हटाने की कोशिश करने लगे।
– नाराज लोगों ने काफिला पर पथराव कर दिया। जिससे से दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
– घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटाया और काफिला को निकाला।