तो… ऐसे किया जाता है लड़कियों को परफेक्ट ‘kiss’ जाने ये खास टिप्स

प्यार की शुरुआत किस से ही होती है यह किसी भी रिलेशन का पहला कदम है। लेकिन हाल ही में हांगकांग, सिंगापुर, कनाडा, औस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन में 10,000 से ज्यादा लोगों के सर्वे से पता चला है कि एक परफेक्ट किस क्या होता है। हर देश में सर्वे के रिजल्ट जरा अलग हैं, लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि जब आप किसी को डेट कर रहे होते हैं तो मिलने और फिर मुलाक़ात के बाद किस करना सभी को पसंद आता है।

क्या होता है परफेक्ट किस:

खबर के अनुसार दुनिया में 90 फीसदी लोग किस करते हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कि दस हजार लोगों के अनुसार परफेक्ट किस क्या होता है।

सर्वे से पता चला है कि हर कोई जरूरी नहीं कि डेट के खत्म होने पर किस करना पसंद करता हो है। सिर्फ 41 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे डेट के अंत में किस करना पसंद करेंगे।

सर्वे के अनुसार 61 फीसदी पुरुष और महिलाओं का मानना है कि डेट खत्म होने पर बस 2 से 5 सैकंड का किस ही परफेक्ट होता है।

कोई भी नहीं चाहता कि जिसे वह किस कर रहा है उसके मुंह से बदबू आए। 38 फीसदी लोगों का मानना है बदबू से बदतर और कुछ हो नहीं सकता है।

सर्वे के अनुसार 32 फीसदी पुरुष अपनी महिला को ठीक से किस करना सिखाने में दिलचस्पी रखते हैं जबकि 38 फीसदी महिलाएं अपने पार्टनर को किस सीखने के लिये समय देने को तैयार हैं।

हालंकि होंठ ऐसी जगह है जहां अक़्सर लोग किस करते हैं या चाहते हैं लेकिन सिंगापुर, हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया में लोग माथे पर किस करना या करवाना ज्यादा पसंद करते हैं।

Back to top button