Snapchat की छुट्टी? Instagram लाया ‘Instants’ एप

Meta के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का राइवल्स के पॉपुलर फीचर्स को अपनाने का एक इतिहास रहा है। शॉर्ट-फॉर्म वीडियो, जिन्हें सबसे पहले TikTok ने पॉपुलर बनाया था, अब Instagram पर Reels के रूप में काफी फेमस हैं। इसी तरह, Stories फॉर्मेट को 2013 में Snapchat ने पेश किया था, जिसके बाद Instagram ने 2016 में अपना वर्जन लॉन्च किया और इसे मेनस्ट्रीम बना दिया। अब, ऐसा लग रहा है कि ये Snapchat के कोर फीचर की नकल कर रहा है, हालांकि थोड़े बदलाव के साथ। प्लेटफॉर्म ‘Instants’ नाम का एक नया इमेज-शेयरिंग एप रोल आउट किया है। ये यूजर्स को डिसअपीयरिंग फोटोज दूसरों के साथ शेयर करने की सुविधा देगा, जिन्हें केवल एक बार देखा जा सकता है और वे 24 घंटों तक उपलब्ध रहेंगी।
कंपनी ने इस एप को Google Play Store पर लिस्ट कर दिया है, लेकिन इसमें साफ तौर पर बताया गया है कि ये भारत में उपलब्ध नहीं है। Meta, कैज़ुअल और रियल-टाइम शेयरिंग को ज्यादा आसान और प्राइवेट बनाना चाहता है। ये एप प्लेटफॉर्म के ‘Shots’ फीचर पर बेस्ड है, लेकिन इसे खास तौर पर जल्दी से शेयर होने वाले और अपने-आप गायब हो जाने वाले कंटेंट के लिए डिजाइन किया गया है।
Snapchat की तुलना में 24 घंटे की टाइमलाइन एक बड़ा अंतर है, क्योंकि Snapchat इस तरह की स्ट्रिक्ट व्यूइंग लिमिट फॉलो नहीं करता है। चीजों को ज्यादा रियल और अनफिल्टर्ड रखने के लिए, ये फीचर यूजर्स को केवल सिंगल टैप में फोटो कैप्चर करने देता है, जिसमें कोई एडिटिंग ऑप्शन नहीं मिलता। यूजर्स अपने कैमरा रोल से इमेज अपलोड नहीं कर सकते, जिसका मतलब है कि सभी कंटेंट को इन-एप कैमरे के जरिए ही कैप्चर और शेयर करना होगा। हालांकि आप अपने ‘Instants’ में टेक्स्ट जोड़ सकते हैं, लेकिन इन अनएडिटेड फोटोज को आगे और मॉडिफाई नहीं किया जा सकता।
खास बात ये है कि Instagram कुछ समय से चुनिंदा इलाकों में इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। ये एप फिलहाल स्पेन और इटली में उपलब्ध है और इसे iOS और Android दोनों डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स ‘Instants’ का इस्तेमाल या तो मेन Instagram एप के अंदर या फिर एक अलग Instants एप के जरिए कर सकते हैं। इस एप के अगले महीने भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है और फिलहाल भारत में इसकी कोई ऑफिशियल लिस्टिंग मौजूद नहीं है।
Snapchat के अलावा, Locket और BeReal जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी Instagram से पहले इसी तरह के फीचर्स पेश किए थे, जो ऑथेंटिक और टेंपररी कंटेंट पर फोकस करते हैं।
‘Instants’ जैसे नए फीचर्स की टेस्टिंग के साथ, Instagram छोटे लेकिन काम के अपडेट्स के साथ अपने कोर एक्सपीरियंस को भी बेहतर बना रहा है। प्लेटफॉर्म ने हाल ही में पोस्ट करने के बाद कमेंट्स को एडिट करने की सुविधा शुरू की है, जिससे यूजर्स को पूरे कमेंट को डिलीट किए बिना गलतियों को सुधारने के लिए 15 मिनट की विंडो मिलती है। एक बार एडिट होने के बाद, ट्रांसपेरेंसी के लिए एक लेबल जोड़ा जाता है। ये Instagram को WhatsApp जैसे दूसरे Meta प्लेटफॉर्म्स के करीब लाता है, जो पहले से ही मैसेज एडिटिंग को सपोर्ट करते हैं। हाल ही में, कंपनी ने भारत में Teen Accounts भी पेश किए हैं, जो सख्त कंटेंट फिल्टर्स, सेफ इंटरैक्शन और पेरेंट्स के लिए ज्यादा कंट्रोल ऑफर करते हैं।





