UP के लखनऊ में दो हजार के नकली नोटों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जाली नोट का धंधा पनप रहा है। लखनऊ में आज नाका कोतवाली क्षेत्र में नकली नोट के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने रेवड़ी गली से नकली नोट की तस्करी करने वाले एक अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 22,000 रुपया के नकली नोट मिले हैं।UP के लखनऊ में दो हजार के नकली नोटों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अभियुक्त रामबाबू शाक्य पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम पैरार शाहपुर थाना करहल मैनपुरी फिलहाल ताशकंद मार्ग सिविल लाइन इलाहाबाद में रहता है। 68 वर्ष के रामबाबू के पास से बरामद सभी नोट दो हजार रुपए के हैं। उसके पास अलग-अलग नाम पते के आधार कार्ड, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और अनेक संदिग्ध कागजात भी मिले हैं। इसके पहले भी रामबाबू नकली नोट का धंधा करने के मामले में मध्य प्रदेश के भिंड तथा इलाहाबाद के शाहगंज क्षेत्र से भी गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ में अब पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।  

Back to top button