अगर ‘छोटे-छोटे कपड़े हों तो लड़की का रेप करना राष्ट्रीय घर्म है’- रूढ़िवादी वकील

इजिप्ट के एक वकील के बयान से विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय स्तर पर चर्चित रूढ़िवादी वकील ने एक टीवी चैनल पर कहा है- ‘जो लड़की छोटे कपड़े पहनती है उसका रेप किया जाना नेशनल ड्यूटी है.’ वकील का नाम नबीह अल-वाहश है.

अगर 'छोटे-छोटे कपड़े हों तो लड़की का रेप करना राष्ट्रीय घर्म है'- रूढ़िवादी वकील
महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करतीं औरतें

टीवी चैनल पर एक डिस्कशन के दौरान वकील ने ये बात कही. टीवी शो में बहस प्रॉस्टीट्यूशन को लेकर ड्राफ्ट किए गए एक कानून पर हो रही थी.

ये भी पढ़ें: #China के खिलाफ India का बड़ा फैसला, अब 5 साल तक बूरी तरह रोयेगा चीन….विडियो

 

वकील ने कहा- ”जब आप एक लड़की को सड़क पर चलते हुए देखते हैं, जिसके पीछे का आधा हिस्सा बिना कपड़ों का होता है, क्या आप खुश होते हैं?”

वकील ने आगे कहा- मैं कहता हूं कि जब एक लड़की इस तरह चलती है तो ये देशभक्त का काम है कि उस पर यौन हमला करे और ये राष्ट्रीय कर्तव्य है कि उस लड़की का रेप किया जाए.

वकील के इस बयान के बाद विवाद हो गया है. इजिप्ट की नेशनल काउंसिल फॉर वीमेन ने मामले में टीवी चैनल पर शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया है.

इजिप्ट के नेशनल काउंसिल फॉर वीमेन ने यह भी कहा है कि ऐसे बयानों को टीवी चैनल पर जगह नहीं मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: युवक भाभी से बनाना चाहता था संबंध, फिर किया कुछ ऐसा कांड कि अब ढूंढ रही है पुलिस

काउंसिल वकील के खिलाफ भी मामला दायर कराएगी. काउंसिल का मानना है कि ऐसे बयानों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा में बढ़ोतरी होती है. आपको बता दें कि पिछले महीने ही एक सर्वे में इजिप्ट की राजधानी काहिरा को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक बताया गया था.

 

Back to top button