SJVN, शिमला लिमिटेड ने मैनेजर, और अन्य पदों पर भर्ती के लिए करे आवेदन

एसजेवीएन नोटिफिकेशन 2019: सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, शिमला लिमिटेड ने मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2019
प्रिंट आउट आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2019
रिक्ति विवरण:
- सीनियर एजीएम / सीजीएम: 01 पद
- डिप्टी जनरल मैनेजर: 02 पद
- सीनियर मैनेजर: 05 पद
- मैनेजर: 05 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
सीनियर एजीएम / सीजीएम: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री.
डिप्टी जनरल मैनेजर: (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री.
सीनियर मैनेजर / मैनेजर: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स & इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और अपने अंतिम रूप से जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन को सभी एजुकेशनल और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट्स और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ “एडवर्टिज़मेंट नंबर 88 / 2019O / ओ जीएम (रिक्रूटमेंट) एसजेवीएन लिमिटेड शक्ति सदन, कॉर्पोरेट हेड क्वार्टर, शानन शिमला -171006, हिमाचल प्रदेश “ के पते पर अधिकतम 21 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले भेज सकते हैं.





