रात को चुपके से प्रेमी के कमरे में घुसी युवती, पिता ने देखा तो प्रेमी हुआ कुछ ऐसा

पानीपत। न्यू मॉडल टाउन में परिवार के साथ छत पर सोई युवती रात को प्रेमी के कमरे में चली गई। इसी बीच बेटी को तलाशते हुए पिता भी प्रेमी के कमरे तक जा पहुंचा। दरवाजा नहीं खोलने पर गुस्साए पिता ने खिड़की तोड़ डाली। इसके बाद युवक ने दरवाजा खोला तो युवती के पिता ने सिर पर रॉड से उस पर ताबड़तोड़ वार कर डाले। बाद में चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की पहचान उजागर न हो इसलिए आरोपित का नाम नहीं लिखा जा रहा है।रात को चुपके से प्रेमी के कमरे में घुसी युवती, पिता ने देखा तो प्रेमी हुआ कुछ ऐसा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव तमालपुर का राजीव (30) सात माह से न्यू मॉडल टाउन में किराये पर रहता था। दो बच्चों का पिता राजीव कालोनी में ही फर्नीचर बनाने का काम करता था। बाद में पड़ोस में रहने वाली एक युवती के साथ उसके अवैध संबंध स्थापित हो गए। रात को युवती परिजनों के साथ छत पर सोने के लिए चली गई। बाद में राजीव ने फोन कर युवती को कमरे में बुला लिया। इसी बीच, युवती के पिता की भी नींद खुल गई। वह सीधे राजीव के कमरे के बाहर पहुंचा और बेटी को उसके साथ देख वारदात को अंजाम दे डाला।

मकान मालिक ने देखा खून से लथपथ युवक का शव

मकान मालिक दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सौंधापुर गांव में अपने मामा की रिटायरमेंट पार्टी में गया था। इसी दौरान युवती के भाई ने उसे फोन किया। उसने बताया कि उसकी बहन पड़ोसी राजीव के कमरे में है और वह कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। जब वह वहां पहुंचा तो खून से लथपथ राजीव का शव पड़ा था। युवती के पिता के हाथ में चाकू और लोहे की रॉड थी। मॉडल टाउन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार का कहना है कि हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

Back to top button