सर जडेजा ने शेयर की आलीशान ‘क्रिकेट बंगला’ की तस्वीर

भारतीय टीम के रॉकस्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का एक आलीशान बंगला तैयार हो रहा है. इस बंगले को जडेजा ने ‘क्रिकेट बंगला’ का नाम दिया है. सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर डाली, जिसमें वह अपने इस बंगले के बाहर खड़े हैं. आपको बता दें कि जडेजा अभी भारतीय टीम से सीमित ओवर से बाहर चल रहे हैं. हालांकि, टेस्ट मैचों में उनका जलवा कायम है.
आपको बता दें कि अभी हाल ही में जडेजा ने घरेलू क्रिकेट में एक कमाल किया था. जडेजा ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नांमेंट में 1 ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया था.
जडेजा ने बीते शुक्रवार को टी-20 टूर्नामेंट के पहले दिन जामनगर की ओर से खेलते हुए अमरेली के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के उड़ाए. 29 साल के जडेजा ने ऑफ स्पिन गेंदबाज नीलम वामजा के ओवर में यह करिश्मा कर दिखाया. जडेजा द्वारा बनाए गए 69 गेंदों में 154 रनों के दम पर जामनगर ने अमरेली पर 121 रनों से जीत दर्ज की.
विदेशी सरजमीं के लिए तैयारी में जुटी टीम इंडिया
गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जिनमें वे अपने शौकों को दर्शाते हैं. फिर चाहे वह तलवार बाजी का शौक हो या फिर घुड़सवारी का.





