सिंगल रहने के होते हैं कई फायदे, शादी के बाद ऐसे बदल जाती हैं जिन्दगी…

कुछ समय पहले रिलेशनशिप का दौर काफी कम था लेकिन अभी समय के साथ यह काफी सामान्य बात हो गई है इसलिए सिंगल होना उतना ही ख़ास बन गया है। आप लड़की हों या लड़का, अगर सिंगल हैं तो लोग आपको कुछ अलग नजर से देखते हैं। लोग शादी से बचते हुए नजर आते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो सिंगल रहकर सुखी जीवन बिता सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सिंगल रहने के क्या फायदे हैं।
फिट रहते हैं
लोगों का मानना है कि सिंगल लोग ज्यादा फिट होते हैं। उन्हें एक्सरसाइज करने का ज्यादा समय मिलता है, वहीं शादीशुदा लोग ज्यादा व्यस्त रहते हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इंग्लैंड में कुछ साल पहले एक सर्वे में पाया गया था कि शादीशुदा जोड़ों का वजन कुछ ही साल में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन भूलना नहीं चाहिए कि सिंगल लोग जब बीमार पड़ते हैं तो उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि दोस्त उनकी ज्यादा केयर नहीं कर सकते।
खुश रहते हैं
शादीशुदा लोगों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि उन्हें पूरे परिवार को साथ लेकर चलना पड़ता है, हर एक की खुशी का ध्यान रखना पड़ता है, सबकी जिम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं आदि। जबकि जो सिंगल लोग होते हैं उनका मानना होता है कि उनके ऊपर इस तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है, जिसकी वजह से वो शादीशुदा लोगों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं। हालांकि, सिंगल लोग खुद को अकेला महसूस करते हैं, जिसकी वजह से वो कई बार दुखी भी हो जाते हैं।





