वायदा कारोबार में चांदी 62 रुपये लुढ़की, मुनाफा वसूली का दिखा असर

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में जारी सकारात्मक रुख के बावजूद स्थानीय वायदा बाजार में आज सटोरियों की मुनाफा वसूली से चांदी वायदा भाव 62 रुपये घटकर 39,756 रुपये प्रति किलो रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह के डिलीवरी अनुबंध के लिये भाव 62 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत घटकर 39,756 रुपये प्रति किलो रह गया.Silver in futures trading

इस अनुबंध में 760 लॉट के लिये कारोबार किया गया. दूर दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध में चांदी वायदा भाव 31 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत घटकर 40,435 रुपये प्रति किलो रहा। इस अनुबंध के तहत 206 लॉट के लिये कारोबार हुआ.

RBI ने जारी की लिस्ट, सामने आये 26 नए डिफॉल्टर जो डकार गए बैंकों के हजारों करोड़

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा ऊंचे दाम पर मुनाफा वसूली निकलने से ही मुख्यतौर पर चांदी वायदा भाव में गिरावट रही, हालांकि विदेशों में भाव ऊंचे रहने से गिरावट पर काफी हद तक अंकुश लग गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिंगापुर में चांदी का भाव 0.12 प्रतिशत बढ़कर 17.37 डालर प्रति औंस हो गया.

Back to top button