सिद्धू ने संभाला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा…

इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे सिद्धू के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होेंने कहा कि जब सिद्धू पैदा हुए थे, तब वे सेना में भर्ती हो गए थे और चीन बॉर्डर पर तैनात हो गए थे। उन्होंने बार-बार सिद्धू का नाम लिया और अपनी उपलब्धियां गिनाईं। हालांकि बाद में जब सिद्धू की बारी आई तो उन्होंने उन्हीं मुद्दों पर बात रखी, जिन पर पहले आवाज उठाते रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कैप्टन अमरिंद सिंह को मनाया

इससे पहले कहा गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोन कर कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की। इसके बाद ही कैप्टन का रुख नर्म हुआ। इससे पहले कैप्टन ने कहा था कि वे तब तक सिद्धू को स्वीकार नहीं करेंगे, जब तक वे माफी नहीं मांग लेते। सिद्धू ने समय-समय पर कैप्टन सरकार के खिलाफ टिप्पणियां की थीं और इससे अमरिंदर सिंह आहत थे। बहरहाल, अब पूरे मामला शांत हो गया है और लंबे समय बाद दोनों नेता एक मंच पर नजर आएंगे। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस विवाद का हल होने से कांग्रेस समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

https://twitter.com/rishibagree/status/1418455435309322245?

पंजाब में सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया, अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे पंजाब भवन में सभी राज्य कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चाय के लिए आमंत्रित किया है। ठुकराल ने ट्विटर पर लिखा, “फिर सभी नई पीपीसीसी टीम की स्थापना के लिए वहां से एक साथ पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे।” इससे पहले, यह बताया गया था कि सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा था, जिस पर पार्टी के लगभग 65 विधायकों ने हस्ताक्षर किए थे।

Back to top button