झटका: फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, इतना फीसदी हुआ महंगा

सरकार ने रविवार को विमान ईंधन (एटीएम) के दाम छह प्रतिशत और रसोई गैस (एलपीजी) के दाम 1.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। अगस्त से जेट ईंधन कीमतों में यह लगातार तीसरी वृद्धि है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में मजबूती की वजह से यहां भी एटीएफ के दाम बढ़े हैं। इससे पहले एक सितंबर को एटीएफ कीमतों में चार प्रतिशत या 1,910 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। इसके अलावा एलपीजी के दाम 1.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं।

सरकार ने एलपीजी पर सब्सिडी समाप्त करने के लिए हर महीने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आईओसी ने कहा कि इससे पहले एक सितंबर को एलपीजी के दाम सात रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।
कानपुर में धार्मिक होर्डिंग फाड़े जाने के बाद 2 पक्षों में पथराव-फायरिंग, हुआ CO-इंस्पेक्टर सस्पेंड
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 31 जुलाई को लोकसभा को सूचित किया था कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम हर महीने चार रुपये बढ़ाने को कहा है, जिससे अगले साल मार्च तक सारी सब्सिडी समाप्त की जा सके। इसी के मद्देनजर पिछले साल जुलाई से मासिक वृद्धि की योजना लागू होने के बाद से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 69.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ चुका है।
जून, 2016 में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 419.18 रुपये था। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम भी डेढ़ रुपये बढ़ाकर 599 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले एक सितंबर को इसका दाम 73.5 रुपये बढ़ाकर 597.50 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया था।
दिल्ली में एटीएफ
पहले अब
50,020 रुपये किलोलीटर 53,045 रुपये किलोलीटर
दिल्ली में एलपीजी
487.18 रुपये सिलेंडर 488.68 रुपये सिलेंडर





