शोएब अख्तर ने किया ‘हार्ड वर्क’ पर ट्वीट, युवी-भज्जी ने लिए मजे

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ‘हार्ड वर्क’ पर एक गंभीर ट्वीट कर के बुरे फंसे. दरअसल, शोएब अख्तर ने ट्वीट किया कि सिर्फ हार्ड वर्क यानी कड़ी मेहनत आपको आपके सपनों तक पहुंचा सकती है. इस ट्वीट के साथ शोएब ने अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें ग्लव्स पहने हाथ में उन्होंने वेल्डिंग हेलमेट उठा रखा है. युवराज सिंह ने शोएब अख्तर के ट्वीट पर रिएक्ट किया और लिखा कि सब कुछ ठीक है, लेकिन आप वेल्डिंग करने कहां जा रहे हो.शोएब अख्तर ने किया 'हार्ड वर्क' पर ट्वीट, युवी-भज्जी ने लिए मजे

https://twitter.com/shoaib100mph/status/946045095089983489

बाद में हरभजन सिंह ने भी शोएब के पोस्ट पर चुटकी ली और लिखा कि मुझे लगता है एक्स-रे करने जा रहे हैं, चश्में और दस्तानें भी हैं, हाय मेरा डॉक्टर वीरा शोएब अख्तर. 

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/946387570866380800

बाद में अन्य यूजर्स भी कूद पड़े और शोएब की तस्वीर के पीछे पड़ गए, जिसमें वह काला चश्मा, हाथ में काला हेल्मेट पकड़े हैं और लंबे दस्ताने पहने हैं.

Back to top button