शिखर धवन को बर्थडे विश में वीरू ने की ये बड़ी गलती, और फिर…

कल यानि कि 5 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का 32वां जन्मदिन था और बड़े बड़े क्रिकेटरों नें धवन को खास तरीके से बर्थडे विश किया। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी धवन को एक अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। पर उनसे बहुत बड़ी चूक हो गई, वह ये थी कि सहवाग ने ट्वीट कर और फोटो डालकर धवन को बर्थडे विश किया पर जो फोटो थी वह धवन की नहीं बल्कि उनके किसी हमशक्ल की थी।

धोनी के होम टाउन से दूध बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल

शिखर धवन

सहवाग हर वार अलग अंदाज में ट्वीट करने की वजह से हमेशा से ही लोगों को आचंभित करते रहते हैं और हो सकता है कि सहवाग ने इस बार भी जो धवन के हमशक्ल की तस्वीर लगाई है वह जानबूझकर ही लगाई हो तांकि वह धवन की टांग खींच सकें। इस पर धवन ने भी ट्वीट कर कहा कि बहुत चुनकर फोटो लगाई है और बर्थडे विश के लिए सहवाग का शुक्रिया अदा किया।

Back to top button