कूल कैप्टन के बारे में शिखर धवन ने किया ये खुलासा…

धोनी मैदान के अंदर तथा बाहर टीम इंडिया का अभिन्न अंग है। ‘कैप्टन कूल’ के नाम से लोकप्रिय रहे धोनी मैदान के बाहर जोक्स के लिए जाने जाते हैं।

shikhar dhawan

धोनी के होम ग्राउंड में जीत के दबदबे के साथ, आज उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान धोनी के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा किया था। धवन ने बताया, ‘जब धोनी छींके तो कोई भी उनके पास नहीं होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वो छींकने के बाद कहते हैं कि भगवान मुझे नहीं, इसे उठा ले।’

31 वर्षीय धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करेंगे।धवन पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में 31 अगस्त को खेले थे। इसके बाद वे मां की तबीयत देखने भारत लौट आए थे और श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। धवन इसके बाद बीमार पत्नी को देखने ऑस्ट्रेलिया गए और इसके चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेले थे।

Back to top button