प्रसाद चढ़ाने के बहाने, भाई-बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, 6 साल की बहन के साथ किया रेप

यूपी के शाहजहांपुर के एक गांव से रेप का मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल के लड़के ने 6 साल की बहन से रेप किया है। मंगलवार शाम अपनी ही छह साल की चचेरी बहन से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 17 साल के एक लड़के को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
.jpg)
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुभाषचंद्र शाक्य ने बताया कि मंगलवार शाम एक गांव का रहने वाला 17 साल के मोहित ने अपनी छह साल की चचेरी बहन को प्रसाद चढ़ाने के बहाने मंदिर ले गया। इसके बाद उसके सुनसान जगह पर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पति ने साली की हत्या कर, बीवी को कॉल कर कहा- तुम्हारी बहन को मार डाला, जाने क्यों?
परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर क्षेत्रीय पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।





