दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले पर शाह की अहम बैठक…

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन उछाल देखा जा रहा है. दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात पर बैठक कर रहे हैं.

New Delhi, May 11 (ANI): Union Home Minister Amit Shah interacts with Chief Ministers of States on COVID-19 situation through video conferencing, in New Delhi on Monday. (ANI Photo)

दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात पर गृहमंत्री अमित शाह की इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के अलावा दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय के अन्य आला अधिकारी भी शामिल हैं. साथ ही इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन भी पहुंचे हैं. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में मौजूद हैं.

इससे पहले भी गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जता चुके हैं और दिल्ली सरकार के साथ बैठक कर चुके हैं. इसके बाद अब दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए काम कर रहे हैं.

कई कदम उठाए

इससे पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं. केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए साउथ कोरिया से 6 लाख टेस्टिंग किट मंगाई है. इसमें से 50 हजार से ज्यादा टेस्टिंग किट दिल्ली सरकार को सौंपी जा चुकी है.

केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली में 169 टेस्टिंग सेंटर दिए गए हैं. गृह मंत्रालय से यह भी जानकारी मिली है कि दिल्ली में फिलहाल 431 वेंटिलेटर हैं. केंद्र सरकार अब 500 और वेंटिलेटर दिल्ली को दे रही है, जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार बेहतर तरीके से किया जा सके.

Back to top button