हुआ फाइनल! शाहरुख की टीम में फिर से खेलेगा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

लाहौर। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का खेल प्रेम किसी से भी छिपा नहीं है। क्रिकेट के अलावा फुटबॉल जैसे खेलों में भी उनकी गहरी रूचि है। कई बार यही खेल प्रेम उनको विवादों के दरवाजे तक भी घसीट कर ले जाता है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी शाहरुख पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने और अपनी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) में खिलाने को लेकर लोगों के निशाने पर रहे हैं। जिसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आईपीएल में बैन भी लगा हुआ है। लेकिन एक बार फिर शाहरुख ने अपनी टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए शामिल किया है। लेकिन इस बार कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है।

किंग खान की टीम ने ये करार आईपीएल के लिए नहीं बल्कि कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के लिए किया है। शाहरुख खान सीपीएल में भी एक टीम के मालिक हैं और उसका नाम है त्रिनबागो नाइट राइडर्स।

पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलते नजर आएंगे। सीपीएल की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने यासिर के साथ करार किया है। यासिर दूसरी बार किसी विदेशी टी-20 लीग में खेलेंगे। इससे पहले वह 2015 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं।

कुछ इस अंदाज में वीरू ने दी अक्की को जन्मदिन की बधाई

यासिर हमवतन शादाब खान का स्थान लेंगे जो विश्व एकादश के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं।

यासिर ने इसी साल जुलाई के बाद से प्रतिद्वंदी क्रिकेट नहीं खेली है। उन्होंने जुलाई में अफगानिस्तान के खिलाफ एमसीसी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले वह इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में केंट की तरफ से खेले थे जहां उन्होंने तीन मैचों में 14 विकेट लिए थे।

Back to top button