शाह ने राहुल पर कसा तंज, बोले-जिन्हें देश नहीं सुनता वो…!

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में कहा कि देश में कुछ ऐसे नेता भी हैं, जिन्हें अपनी बात कहने के लिए विदेश जाना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की जनता उन्हें सुनना पसंद नहीं करती है। हालांकि उन्होंने ऐसे किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि एक ऐसे नेता भी हैं, जो अमेरिका में जाकर लेक्चर दे रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि वो राहुल गांधी की चर्चा कर रहे थे।
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में दिए लेक्चर में केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की थी। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में 2000 का नोट जारी किया, जिसकी वजह से भारतीय जीडीपी में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
अभी अभी: ममता पर बरसे अमित शाह! बोले- बंद करो हिंसा…!
शाह ने यूपीए कार्यकाल पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ने यूपीए के स्थान पर एनडीए पर भरोसा जताया है और मैं इसके लिए देशवासियों का आभारी हूं।





