टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, जड़ दिया दोहरा शतक

नई दिल्ली: क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। लेकिन कई रिकॉर्ड ऐसे भी होते हैं, जिन्हें क्रिकेट जगत में कभी बुलाया नहीं जा सकता। ऐसा ही एक रिकॉर्ड अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने अपने नाम कर लिया है। अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शफाक ने टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ के वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया है। वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
शफाक ने दोहरा शतक घरेलु टी-20 मैच में जड़ा है। यह मैच खतीज क्रिकेट अकादमी और काबुल स्टार क्रिकेट क्लब के बीच हुआ था। शफाक ने 71 गेंदों में 214 रनों की शानदार पारी खेलकर अपने नाम टी-20 क्रिकेट का पहले दोहरे शतक का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है । उन्होंने इस पारी में 26 चौके और 21 छक्के लगाए। खतीज क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काबुल स्टार क्रिकेट क्लब के सामने 352 रन का लक्ष्य रखा। जिसके पीछा करते हुए काबुल स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 107 रन ही बना पाई।
सीरीज़ में रिस्ट स्पिनर्स निभाएंगे अहम भूमिका: एशटन एगर
इससे पहले टी-20 के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने दोहरा शतक नहीं लगाया है। शफाक ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। शफाक ने अब तक अफगानिस्तान की और से खेलते हुए 35 टी-20 मैच खेलें हैं। जिसमें उन्होंने 392 रन बनाए हैं।





