लखनऊ में शादी का झांसा देकर मेडिकल छात्रा का डेढ़ साल तक युवक ने किया यौन शोषण

लखनऊ में शादी का झांसा देकर मेडिकल छात्रा का डेढ़ साल तक यौन शोषण करने वाले युवक को गुड़ंबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर फरीद अहमद के मुताबिक युवती नर्सिंग कोर्स कर रही है। डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात सीतापुर आर्यनगर निवासी शुभम तिवारी से हुई थी। दोस्ती बढ़ने पर दोनों साथ रहने लगे। इस बीच शुभम ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

एतराज जताने पर जल्द शादी करने का दावा करने लगा। यौन शोषण का सिलसिला डेढ़ साल तक चलता रहा। जिससे युवती गर्भवती हो गई। गर्भ ठहरने के बाद छात्रा ने जल्दी शादी करने का दबाव बनाया। इस पर शुभम ने युवती को धोखे में रख कर उसे गर्भपात की दवाई दे दी।जिसके कारण युवती की तबीयत बिगड़ गई। हालत सुधरने पर युवती ने शुभम को उसकी हरकत के लिए काफी फटकारा। जिसे बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और शुभम उसे छोड़ कर चला गया। फोन करने पर शादी की बात से मुकर गया।

परेशान होकर छात्रा ने गुड़ंबा थाने पहुंच कर शुभम के खिलाफ दुराचार, विष देने, गर्भपात कराने, धमकी देने और अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर फरीद अहमद के मुताबिक गुरुवार को आरोपी शुभम तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Back to top button