इतनी कम उम्र में शुरू हो जाती है लड़कियों की सेक्स लाइफ

नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 की स्टडी के मुताबिक, 30 साल की उम्र तक भारत के 90 प्रतिशत लोग सेक्स कर चुके होते हैं। पूरे देश में एक लाख लोगों के बीच यह सर्वे किया गया था। इसमें 25 से 49 साल की 10 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कहा कि उन्होंने 15 साल की उम्र से पहले ही सेक्स कर लिया था।इतनी कम उम्र में शुरू हो जाती है लड़कियों की सेक्स लाइफ

सर्वे के मुताबिक 38 प्रतिशत महिलाओं ने 18 साल से पहले सेक्स करने की बात स्वीकार की। सर्वे के अनुसार, 25 से 49 एज ग्रुप की महिलाओं में पहली बार सेक्स करने की उम्र 19.1 साल थी जबकि 20 साल की उम्र आते-आते इसी एज ग्रुप की 58 प्रतिशत महिलाएं सेक्स कर चुकी होती हैं। वहीं, इसी एज ग्रुप के पुरुषों की बात करें तो पुरुषों द्वारा पहली बार सेक्स करने की औसत उम्र 24.3 साल है जो महिलाओं की तुलना में 5 साल अधिक है।

सेक्स पर बात नहीं

इस स्टडी में देशभर से जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जानकारी जुटाई गई थीं। वैसे तो सर्वे का मकसद जमीनी हकीकत दिखाना था, लेकिन इस बात की शंका भी है कि कई लोगों ने सेक्स के बारे में पर्सनल जानकारी गलत दी हो क्योंकि भारत में आज भी सेक्स एक ऐसा विषय है जिसके बारे में बात करना वर्जित माना जाता है।

राजस्थान में सेक्स रेश्यो बेहतर

सर्वे बताता है कि कानून में सख्ती की वजह से राजस्थान के सेक्स रेश्यो में सुधार हुआ है। साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक यह 1000 लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या 888 थी। साल 2017-18 में यह अनुपात बढ़ कर 950 हो गया है। दरअसल, पीसीपीएनडीटी ऐक्ट के तहत लिंग पहचान कराने वालों और झांसे से ऑपरेशन करा देने वालों के लिए सजा के प्रावधान हैं। इसी से सेक्स रेश्यो बेहतर हुआ है।

Back to top button