सिपाही भर्ती परीक्षा: 16 जिलों में बनाए गए हैं 482 सेंटर, एसटीएफ और इंटेलीजेंस सक्रिय

सिपाही भर्ती के लिए जून में निरस्त हुए परीक्षा आज और कल प्रदेश के 16 जिलों के 482 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। दो दिन में होने इस परीक्षा में 41520 पदों के लिए कुल 975987 अभ्यर्थी शामिल होंगे।सिपाही भर्ती परीक्षा: 16 जिलों में बनाए गए हैं 482 सेंटर, एसटीएफ और इंटेलीजेंस सक्रिय

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाली परीक्षा की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को लेकर यूपी एसटीएफ और इंटेलीजेंस यूनिट भी नजर बनाए हुए हैं। 

शर्मा ने बताया कि जिन जिलों में सेंटर बनाए गए हैं उसमें लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद और आजमगढ़ शामिल है।

बृहस्पतिवार को एक पाली में दिन में तीन बजे से पांच बजे के बीच परीक्षा होगी जबकि 26 अक्तूबर को परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और शाम तीन बजे से पांच बजे के मध्य होगी। 

पहचान पत्र भी दिखाकर बैठ सकेंगे परीक्षा में

शर्मा ने बताया कि नोडल अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के समय अनावश्यक की जांच पड़ताल न की जाए। सिर्फ यह देखा जाए कि किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घड़ी, मोबाइल, ईयरफोन, चश्मा, हेल्थ बैंड, टीपी, लांग शूज, कैलकुलेटर, पर्स, कागज, पेंसिल बॉक्स, पानी की बोतल और टिफिन या खाने की अन्य वस्तुएं न ले जाने पाएं।

उन्होंने बताया कि पहचान पत्र के तौर पर शैक्षणिक संस्थान के पहचान केंद्र भी मान्य होंगे। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी की मूल प्रति ही मान्य होगी।

सिपाही भर्ती
सिपाही पीएसी 18000
सिपाही नगारिक पुलिस (पुरुष) 18816
सिपाही नागरिक पुलिस (महिला) 4704
कुल अभ्यर्थी 975987
प्रति पाली 325929
कुल परीक्षा वाले जनपद 16
कुल परीक्षा केंद्र 482

Back to top button