सेंसेक्स 25 अंक उछाल के साथ, 31,687 के स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स 25 अंक तेजी के साथ 31,687 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 9934 के स्तर पर बंद हुआ. एलएंडटी के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी देखी गई.
कहीं आपका Aadhar डाटा असुरक्षित तो नहीं, ऐसे करें अपनी डिटेल्स लॉक, देखें वीडियो

ब्रोकरों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की लगातार लिवाली का असर बाजार पर पड़ा है. साथ ही एशियाई बाजारों के मिश्रित रूझानों से भी यहां धारणा मजबूत हुई है.
मिश्रित एशियाई रुझानों के बीच घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की लिवाली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 101 अंक चढ़कर खुला था. तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 100.96 अंक यानी 0.31% चढ़कर 31,763.70 अंक पर खुला. पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 0.77 अंक की बढ़त हुई थी.





