बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट , दूसरे दिन सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट

केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर दिया है, लेकिन इसका सकारात्मक असर शेयर बाजार पर नहीं दिखा है। सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट से साथ खुला है और उसका स्तर 35,609 रहा। गिरावट का असर 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी पर भी दिख रहा है। निफ्टी 83 अंकों की कमजोरी के साथ 10930 के स्तर पर खुला है। 
बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट , दूसरे दिन सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट

इससे पहले जब गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट भाषण दिया जा रहा था उस वक्त भी शेयर बाजार भी टूट गया था। सेंसेक्स में 450 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। लांग टर्म कैपिटल टैक्स गेन पर टैक्स लगाने की घोषणा के साथ ही सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे चला गया। निफ्टी में भी 100 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। 

बजट 2018: ये रही आमलोगों के नजरिये से बजट की 10 ‘खूबियां’ और 5 बड़ी ‘खामियां’

 
Back to top button