यहां चुने गए मिस्टर एंड मिस बॉलीवुड, जज बने मनु पंजाबी के साथ ली सेल्फी

पटना. फैशन की सतरंगी दुनिया का मनमोहक नजारा रविवार की रात श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में देखने को मिला। फिल्मी गानों पर रैंप वॉक करती मॉडलों के जलवे यहां दिखे। उनके कदमों में आत्मविश्वास था तो चेहरे पर चमक। इस दौरान जजों के मुश्किल सवालों का स्मार्ट तरीके से जवाब देकर मॉडलों ने अपनी समझदारी भी दिखाई। इस मौके पर बतौर जज पहुंचे बिग बॉस फेम मनु पंजाबी के साथ यूथ्स ने सेल्फी क्लिक की।यहां चुने गए मिस्टर एंड मिस बॉलीवुड, जज बने मनु पंजाबी के साथ ली सेल्फी

 ये बने मिस एंड मिस्टर बॉलीवुड…

– सहयोग से टैबलेट मीडिया की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस बॉलीवुड प्रतियोगिता का। 
– प्रतियोगिता में मिस्टर बॉलीवुड बने स्वराज वर्मा, फ़र्स्ट रनरअप रहे रूद्र प्रताप सिंह, सेकेंड रनरअप रहे प्रिंस रतन। 
– लड़कियों में श्रेया कुमारी मिस बॉलीवुड रहीं, जबकि श्रुति सिंह फ़र्स्ट रनरअप और अंजली आनंद सेकेंड रनरअप रहीं। 
– बतौर जज बिग बॉस मनु पंजाबी समेत इंदीप बक्शी, मोनिका बोरा, वैशाली टक्कर, माहिरा शर्मा, विविधा कृति, सोनल राउत, जिया मुस्तफा, स्वप्निल सेंगर और नितिभा कौल थीं।

इसे भी देखें:- अभी अभी: डॉक्टरों ने किया सनसनीखेज खुलासा- बाबा राम रहीम को जेल में सेक्स…!

– टैबलेट मीडिया के सीएमडी मानस कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास बिहार की योग्य प्रतिभाओं को बॉलीवुड और फैशन जगत में सही मंच मुहैया करवाना है।
– कार्यक्रम का आयोजन चांद बिहारी अग्रवाल के पंकज अग्रवाल समेत कई अन्य के सहयोग से किया गया था।
Back to top button