सहवाग ने आइपीएल नीलामी को लेकर खोला बड़ा राज़ बताया…

नई दिल्ली। 27 और 28 जनवरी को आइपीएल की नीलामी होने वाली है। इस नीलामी से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर और पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि इस बार उनकी टीम की नज़र भारतीय टीम में अपने साथी खिलाड़ी रहे युवराज सिंह और हरभजन सिंह को खरीदने की कोशिश पर होगी।सहवाग ने आइपीएल नीलामी को लेकर खोला बड़ा राज़ बताया...

इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि, ‘फैंस पंजाब के स्टार्स युवराज सिंह और हरभजन सिंह को किंग्स इलेवन टीम में देखना पसंद करेंगे’। युवराज सिंह के टीम इंडिया में वापसी के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘जब 36 साल की उम्र में आशीष नेहरा टीम में वापसी कर सकते हैं तो युवराज क्यों नहीं’। उन्होंने कहा, ‘युवराज अब भी एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और उनका टैलेंट बरकरार है’।

आइपीएल की नीलामी बेंगलुरु में होगी। सहवाग ने कहा कि इस नीलामी में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को खरीदने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिलेगी। किंग्स इलेवन ने 12.5 करोड़ में अक्षर पटेल को रिटेन किया था। टीम अब राइट टू मैच कार्ड के जरिए ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर को वापस हासिल करना चाहेगी।

सहवाग ने कहा, हर टीम बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क और ड्वेन ब्रावो को हासिल करना चाहेगी। इनके लिए टीमों के बीच जबरदस्त जद्दोजहद देखने को मिलेगी। यदि स्टोक्स 15 करोड़ से ज्यादा कीमत में बिके तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा। भारत के कैप्ड खिलाड़ी 10 से 12 करोड़ की कीमत हासिल करेंगे जबकि कृणाल पांड्या और दीपक हूड्डा भी डिमांड में होंगे।  

Back to top button