कोरोना के बढ़ते आकड़े को देखकर WHO ने कही ये बड़ी बात दुनिया अब एक खतरनाक…

कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि दुनिया अब एक नए और खतरनाक फेज में पहुंच गई है. WHO ने कहा कि भले ही अलग-अलग देशों में महामारी का अलग-अलग फेज हो, लेकिन वैश्विक स्तर पर वायरस फैलने की स्पीड बढ़ रही है.

शुक्रवार को WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहैनम घेब्रियेसुस ने कहा कि वायरस अब भी तेजी से फैल रहा है और अब भी यह जानलेवा है. ज्यादातर लोग अभी भी संवेदनशील हैं. इकोनॉमी खोलने के लिए तमाम देशों में दबाव बढ़ा है और WHO ने चेतावनी दी है कि सरकारों को अचानक भारी संख्या में नए मामले सामने आने के लिए तैयार रहना चाहिए.

WHO का कहना है कि लॉकडाउन खोलने के बाद अगर अचानक बड़ी संख्या में नए केस आते हैं तो हमें हैरान नहीं होना चाहिए. गुरुवार को दुनिया में कोरोना के 1.5 लाख नए मामले सामने आए. यह अब तक की एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. इनमें से करीब आधे केस USA, ब्राजील और लैटिन अमेरिका के हैं.

WHO ने कहा कि मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. WHO प्रमुख ने कहा कि लोग निश्चित तौर से पूरी तरह सतर्कता बरतें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें. WHO ने मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की सलाह भी दी.

WHO ने करीब 3 महीने पहले कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी (Pandemic) घोषित किया था. लेकिन आज भी वायरस के फैलने की रफ्तार घट नहीं रही है. अब कई वैसे देश में केस बढ़ रहे जहां मार्च और अप्रैल में लॉकडाउन की वजह से संक्रमण अधिक नहीं फैला था.

Back to top button