वीडियो: बंदर और मुर्गी का ये प्यार देख, आपकी आंखों में आ जाएगे आसूं

तेल अविव (इजरायल)। कहते हैं ना कि दुनिया में दोस्ती से बढ़कर कुछ भी नहीं है। कभी-कभी यह दोस्ती दो ऐसे लोगों या जानवरों के बीच हो जाती है, जिसे समझ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता, लेकिन फिर भी वह आपके दिल को छू लेती है। कुछ ऐसी ही दोस्ती देखने को मिल रही है इजरायल के बड़े शहर तेल अविव में बने रन-गन जु पार्क में। यहां का एक मकाउ बदंर मुर्गी के एक छोटे बच्‍चे को खुद के बच्‍चे की तरह पाल पोस रहा है। सुनने में यह भले ही अटपटा लगता है, लेकिन सच्चाई यह है कि ये बंदर मुर्गी के इस बच्चे को लेकर हर वक्त यहां से वहां घूमा करता है।see-this-love-of-monkey-and-chicken

यही नहीं मुर्गी का यह बच्चा रात को इस बंदर की बाहों के साए में यानी उसकी गोद में ही सोता है। दो अलग अलग तरह के जानवरों की यह दोस्ती आजकल इजरायल के जू में ही नहीं सोशल मीडिया के थ्रू पूरी दुनिया में चर्चित हो रही है। यह ब्लैक मकाउ बंदर और मुर्गी के बच्चे की यह अनोखी दोस्‍ती काबिले तारीफ है।

इसे भी पढ़े: मुस्लिम पति के साथ हिंदू लड़की को पाक कोर्ट ने साथ रहने की दी इजाजत

मकाउ बंदर सुबह शाम इस बच्‍चे के खाने पीने की व्यवस्था का ही ध्यान नहीं रखता, बल्कि इसकी पूरी केयर करता है। बंदर उसके साथ खेलता है, खाता है, सोता है और भी ना जाने क्या क्या मस्‍ती करता रहता है। यही नहीं यह बंदर बिल्कुल अपने बच्चे की तरह मुर्गी के बच्चे यानि चिकन की ग्रूमिंग भी करता है । कहने का मतलब है कि अपने पंख वाले इस फ्रेंड के शरीर पर होने वाले जुओं को पकड़ने में भी इस बंदर को बड़ा मजा आता है।

Back to top button