स्कूलों में सुरक्षा इंतजाम को लेकर सख्त हुई केजरी सरकार, जारी किये निर्देश

नई दिल्ली : गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस और दिल्ली के एक स्कूल में रेप की सनसनीखेज वारदातों के बाद आज दिल्ली सरकार ने कई अहम एलान किये . स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के इंतजामों को और अधिक पुख्ता किये जाने के उद्देश्य से आज केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री मद्देनजर सिसोदिया ने दिल्ली के सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्कूल में काम करने वाले हर टीचिंग स्टाफ और नॉन टीचिंग स्टाफ का पुलिस वेरिफिरेशन तीन हफ्तों में कराया जाएगा.
उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को सख्ती से लागू करवाने के लिए सख्त रुख रखते हुए कहा है कि जो स्कूल या कर्मचारी ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. दिल्ली के शिक्षामंत्री ने हाल ही में हुई इन वारदातों के मद्देनजर कहा कि “एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जा रही है, यह कमेटी दिल्ली के स्कूलों के सिस्टम, सीसीटीवी और पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर रिपोर्ट देगी.
“उन्होंने प्राइवेट स्कूलों में राजनीतिक प्रभाव को आड़े हांथों लिया . उनके अनुसार जब तक देश के बड़े प्राइवेट स्कूलों को राजनीतिक संरक्षण से मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक ये अपनी मनमानी करते रहेंगे.
दिव्यांगों के अधिकार के लिए अब सरकार चलाएगी जागरूकता अभियान
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के पद को भी सम्भाल रहे मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्य के सारे स्कूलों में वॉशरूम को छोड़कर हर जगह कैमरे लगेंगे. यही नहीं स्कूलों को हर महीने सीसीटीवी के चलने की रिपोर्ट भी देनी होगी. सीसीटीवी लगाने पर जो खर्च आएगा उसे सरकारी और प्राइवेट स्कूल अलग-अलग वहन करेंगे. उन्होंने छात्रों की सुरक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया जाने की बात कही.





