वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पर्याप्त आॅक्सीजन होने का किया दावा

वाशिंगटन: नासा के वैज्ञानिको ने एक अध्ययन में पाया है कि मंगल ग्रह की सतह के नीचे लवणीय जल के भंडारों में वहां सूक्ष्मजीवों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन हो सकती है। वैज्ञानिकों द्वारा बीते कुछ सालों में लगातार ही मंगल ग्रह पर खोज की जा रही है। पहले वैज्ञानिकों ने मंगल पर जीवन होने का दावा किया था और अब उनके अनुसार वहां आॅक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में है। 

जानकारी के अनुसार लाल ग्रह पर जीवन की संभावना के बारे में यह वर्तमान दृष्टिकोण के बिल्कुल विपरीत है। वहीं अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि नये अध्ययन के निष्कर्षों से मंगल ग्रह पर अतीत या वर्तमान के जीवन के लिए उपयुक्त स्थितियों के संकेत ढूंढने के लिए भेजे जाने वाले रोवरों के लिए बेहतर लक्ष्य तय किए जा सकते हैं। इसके अलावा इनका दावा है कि लाल ग्रह की सतह के नीचे नमकीन पानी में इतनी ऑक्सीजन हो सकती है कि वह सूक्ष्म जीवों के जीवन के लिए पर्याप्त होगी। 

गौरतलब है कि मंगल पर रहना संभव हो गया है और अब वैज्ञानिकों द्वारा वहां पानी भी खोज लिया गया है। वहीं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों की अगुआई वाली टीम का आकलन है कि अगर मंगल पर तरल रूप में पानी का अस्तित्व है तो इसमें पूर्व के अनुमान से ज्यादा ऑक्सीजन हो सकती है। 

Back to top button