SBI ने जारी की ATM Security Tips, ट्रांजेक्शन के वक्त ऐसे करें फॉलो

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार काम करता है। इतना ही नहीं समय-समय पर बैंक अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न सुविधाओं और सुरक्षा संबंधित अलर्ट भी जारी करता है। इस संबंध में एसबीआई बैंक ने सुरक्षित ट्रांजेक्शन के कुछ प्वाइंट बताते हुए अपने ग्राहकों को जागरूक करने का एक छोटा सा प्रयास किया है।
अप्रैल 2019 के भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, SBI के पास देश में मौजूद 58,468 की कुल संख्या सहित 25,8383 एटीएम और 32,885 ऑफसाइट एटीएम के साथ ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) की सबसे बड़ी संख्या है। एटीएम का इस्तेमाल आप किस तरह करें, इसके बारे में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कुछ टिप्स दिए हैं।
-अपना एटीएम पिन नियमित रूप से बदलते रहे।
RBI ने जारी किया है यह सर्कुलर, DHFL मामले पर बैंक जल्द लेंगे फैसला
– एटीएम या डेबिट कार्ड का पिन गोपनीय होता है इसलिए एटीएम या डेबिट कार्ड पर उसका पिन लिखकर ना रखें।
-बैंक ,आईबीए , आरबीआई ,सरकारी एजेंसी ,परिवार और दोस्तों सहित किसी को भी अपना एटीएम कार्ड और पिन विवरण ना दें।
– लेन-देन पूरा होने तक किसी भी अजनबी शख्स को एटीएम रूम में ना आने दें।





