अपनाएं इन TIPS को और, कहें HAIR FALL को BYE-BYE

बाल झड़ने की समस्या इन दिनों आम हो गयी है लेकिन कम उम्र में बाल झडना बड़ी भारी मुसीबत बन जाती है. यदि उचित समय पर इस समस्या से बचा नहीं गया तो गंजेपन का शिकार हो सकते है. लड़के भी इस समस्या से परेशान है. इसलिए हम बताते है कैसे हेयर फॉल को रोक जा सकता है.

अपनाएं इन TIPS को और, कहें HAIR FALL को BYE-BYE

टिप्स-1

पुरूषों में हेयरफाल का सीधा रिश्ता चिंता से है, तनाव के चलते बालों की जडें कमजोर हो जाती हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं. जहां तक हो सके, उन्हें तनाव से बचना चाहिए. बालों की सेहत हेतु जंकफूड के बजाय उन्हें घर पर बना पौष्टिक भोजन खाना, जिस में प्रोटीन, विटामिन बी6 तथा जिंक की पर्याप्त मात्रा हो का सेवन करना चाहिए. साथ ही, दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिए.

टिप्स-2

शहद में एक केले को मैश कर के मिलाएं, इसमें मलाईरहित दूध तथा थोडा सा दही मिक्स मिला ले, इसे बालों पर लगाएं. कुछ समय बाद धो लें. यह बालों की जडों को मजबूती प्रदान करेगा.

टिप्स-3 

1 अंडे को फेंट कर उस की जर्दी को बालों में हफ्ते में 1 बार लगाएं, आधे घंटे के बाद शैंपू कर लें.

टिप्स-4

हर समय सिर पर कैप पहनने से पसीना, कीटाणु व गंदगी के किनारों पर जम जाती है, जो धीरे-धीरे बालों की जडों को हानि पहुंचाती है व बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं. इसलिए ऐसा करने से बचे. 

Back to top button