3 फरवरी दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालों की किस्मत चमकाने वाले हैं भाग्य का फल देने वाले शनिदेव

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सबका मंगल हो 3 फरवरी दिन शनिवार

3 फरवरी दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालों की किस्मत चमकाने वाले हाँ भाग्य का फल देने वाले शनिदेव ऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:32
सूर्यास्त-05:28
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
09:00 से 10:30
तिथि- तृतीया
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व व उत्तर
शुभदिशा-पश्चिम व दक्षिण
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:13 से 12:56 तक
अमृतमुहूर्त- दोपहर 03:19 से 04:40 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-  आज आप को व्यवसाय में परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति के कारण हताशा हो सकती है। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा से कष्ट सम्भव है। यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमानबाहुक का पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-नारंगी

वृषभ:-आजआपके हर कार्य में दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल का सुंदर समावेश दिखेगा। पिता की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन का निवेश हो सकता है।कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होंगे। व्यापार से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान चालीसा का 21 पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-महरून

मिथुन:- आज नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग बन सकता है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त कर सकेंगे।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान जी को मोती चूर का लड्डू अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हरा

कर्क:- आज आपको शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खराब होने की स्थितियां बन सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत आ सकती है। धन का अपव्यय हो सकता है।
सुझाव:-आज आप घी का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-धानी

सिंह:- आज आपका दिन उत्तम रहेगा।भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव:-आज आप किसी जरूरत मन्द व्यक्ति को कम्बल दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-बादामी

कन्या:-आज आप का व्यापार उत्तम रहेगा किन्तु
आंख संबंधी शिकायत पैदा हो सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आकस्मिक धन खर्च के योग हैं। नौकरीपेशा को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर रहें। कोर्ट-कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर होगा।
सुझाव:-आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-कत्थई

तुला:-आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी धार्मिक पर्यटन स्थल पर यात्रा सम्भव है।
सुझाव:-आज आप श्री उमामहेश्वर को विजया(भाँग) व दूध अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-फिरोजी

वृश्चिक:-आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा । व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान जी को बेसन का हलुवा भोग लगावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-हल्का पीला

धनु:- आज आपका स्वास्थ्य
नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित होंगी। किसी भी योजना को सावधानीपूर्वक आयोजित करना ही श्रेयष्कर होगा। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियो के साथ विवाद न करें।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान जी को सिंदूर व चमेली के तेल अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

मकर:-  आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलें। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कर दें। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यो में आप अपनी योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:- जामुनी

कुंभ:- आज आप प्रत्येक कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। आज पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।कृषि कार्यों से मध्यम लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखना अनुकूल रहेगा।
सुझाव:-आज आप उड़द की दाल व चना दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-सुनहला

मीन:-आज का दिन शुभफलदायी रह सकता है। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव में से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखें। सहकर्मियों का आज व्यावसायिक स्थल पर सहयोग मिल सकता है।
सुझाव:-आज आप काले वस्त्र का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-काला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह कृष्णपक्ष तृतिया दोपहर 01:50तक तदुपरांत चतुर्थी तिथि है।
2आज वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत भी मान्य है, व आज पश्चिम दिशा में शुक्रोदय है।विवाहादि शुभ मुहूर्त प्रारंभ होगा।

।प्रेरणा दाई दोहा।।

पद पखारि जलु पान करि,
आपु सहित परिवार।
पितर पारू करि प्रभुहिं,
मुदित गयउ लेइ पार।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी श्री रामचरितमानस जी मे वर्णन करते है कि केवट ने बड़ी चतुरता पूर्वक स्वयं व अपने परिवार सहित भगवान श्री रामचन्द्र जी के माता सीता,व श्री लखन लाल जी के चरणकमलों का प्रक्षालन किया। उसके बाद उसके जो पितर थे वे तो पर हो ही गये भवसागर के आवागमन से, फिर आनन्द में भरकर सपरिवार भी पार होकर प्रभू को गंगा उस पर ले कर गया।

“अस्तु दिन वत्सल की कृपालुता वर्णनीय व अद्भुत है।”

।।वास्तु टिप विशेष।।

पश्चिम में यदि रसोईघर हो, तो घर का मालिक बहुत मात्रा में धन कमाएगा परन्तु उस धन में बरकत नहीं रहती।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, व वास्तुविद व सरस कथाव्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button