CWG 2018: संजीता चानू से भारत को मिला दूसरा गोल्ड

यहां हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय वेटलिफ्टर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को मीराबाई चानू के बाद शुक्रवार को भारत की संजीता चानू ने 53 किलो की कैटेगरी में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही भारत के पास वेटलिफ्टिंग में दो गोल्ड मेडल्स हो गए हैं। वेटलिफ्टर दीपक लाठेर ने कांस्य पदक हासिल किया। दीपक ने 69 किग्रा वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह भारत वेटलिफ्टिंग में कुल 4 पदक जीत चुका है। उसने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है।

खेल के पहले पदक की दावेदार मानी जा रही चानू से देश को बड़ी उम्मीदें थीं और उन्हें पूरा करते हुए चानू ने गोल्ड उठा लिया। स्वर्ण पदक के लिए उनकी टक्कर पीएनजी की लोआ डिका के साथ था। पहली कोशिश में चानू ने 104 किलो वजन उठाकर बढ़त बनाई वहीं यह बढ़त दूसरे राउंड में भी कायम रखते हुए उन्होंने 108 किलो वजन उठाया। अंतिम राउंड में उन्हें 112 किलो वजन उठाना था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाईं।

CWG: नमन तंवर ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

इसके बाद नजरे लोआ डिका पर थी कि क्यो वो 113 किलो वजन उठा सकती हैं लेकिन लोआ इसमें असफल रहीं और कुल 192 किलोग्राम वजन उठाकर संजीता ने गोल्ड मेडल जीत लिया।

पुरुषों के 69 किग्रा वर्ग में दीपक ने स्नैच में 136 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 159 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने कुल 295 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। 

Back to top button