Samsung के बजट 5G फोन पर डिस्काउंट

अगर आप लगभग ₹20,000 के बजट में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy A35 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह फोन अभी Flipkart पर ₹20,000 से कम कीमत में उपलब्ध है।

कंपनी इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 8GB RAM और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स भी शामिल हैं। यह मोबाइल भारत में ₹33,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, जिससे यह हाई-एंड मिड-रेंज कैटेगरी में आता था। हालांकि, हाल ही में कीमत में कमी के बाद इसकी नई कीमत ₹20,000 से कम हो गई है। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं…

Samsung Galaxy A35 5G पर डिस्काउंट ऑफर

इस Samsung डिवाइस की स्टैंडर्ड कीमत ₹33,999 है, लेकिन Flipkart अभी इस पर भारी छूट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर सिर्फ ₹18,999 रह गई है। Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आप डिवाइस पर ₹950 तक की एक्स्ट्रा छूट भी ले सकते हैं, जिससे इसकी कीमत सिर्फ ₹18,049 हो जाएगी।

आप इस फोन को ₹668 से शुरू होने वाले EMI प्लान के साथ भी खरीद सकते हैं, जिससे यह और भी सस्ता ऑप्शन बन जाता है। साथ ही फोन पर एक शानदार एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत आप अपने पुराने फोन के बदले ₹16 हजार तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

Samsung Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और यह 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ 12MP का सेल्फी कैमरा है। डिवाइस Android 15 पर चलता है और इसमें छह Android OS अपग्रेड मिलेंगे। डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

Back to top button