Samsung के इस स्मार्टफोन में होगा नॉच डिस्प्ले, जानें कीमत और फीचर्स

हाल ही में दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैसमंग (Samsung)ने कहा था कि साल के अंत तक कंपनी अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ को बंद कर गैलेक्सी ए सीरीज़ का हिस्सा बना देगी. इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा था कि जल्द ही सैसमंग Galaxy M सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. ऐसे में अब सैमंसग गैलेक्सी M2 स्मार्टफोन को AnTuTu और GeekBench पर नॉच डिस्प्ले के साथ देखा गया है. बता दें कि सैसमंग का यह पहला ऐसा स्मार्टफन है जिसमें नॉच डिस्प्ले होगा.

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब अपने जिस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी, वह दूसरे स्मार्टफोन में लगे नॉच डिस्प्ले के डिजाइन से बिल्कुल अलग होगा. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अब अपने फोन में इंफिनिटी U (Infinity U), इंफिनिटी O ( Infinity O) और इंफिनिटी V  (Inifity V) नॉच डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी.

अगर samsung Galaxy M2 में लगे नॉच डिस्प्ले की बात करें तो इसमें इंफिनिटी-U (Infinity-U) नॉच डिस्प्ले होगा, जो Realme 2 Pro और OnePlus 6T में लगे वॉटर ड्रॉप और ड्यूड्रॉप के सिमिलर है. रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा, जिसमें 1080×2340 पिक्सल की स्क्रीन होगी.

बताया जा रहा है कि इसमें एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, माली जी71 एमपी2 जीपीयू और 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज है. कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 20,000 रुपये हो सकती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें, 13MP का बैक कैमरा और सेल्फी के लिए 8 MP का फ्रंट कैमरा होगा.

Back to top button