5 साल के लिए जेल जाएंगें सैमसंग के वाइस चेयरमैन

नई दिल्लीः साउथ कोरि‍या में एक कोर्ट ने सैंमसंग के वाइस चेयरमैन ली जे यांग को घूसखोरी, अदालत के सामने गलत बयानी तथा अन्य अपराध के लि‍ए पांच साल जेल की सजा सुनाई है।

ली पर दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे के निकट सहयोगी को सरकारी फेवर पाने के लिए रिश्वत देने का आरोप है। ली जे यंग 49 साल के हैं।

सैमसंग के शेयर में आई गिरावट

कोर्ट के इस फैसले के बाद सैमसंग के शेयर में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है।

Back to top button