Samsung Unpacked Event का ऐलान, अगले माह 3 अगस्त को Samsung के ये शानदार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, पढ़े पूरी खबर

Samsung Unpacked Event का ऐलान हो गया है। यह इवेंट अगले माह 3 अगस्त को आयोजित होगा। इसमें Samsung के शानदार स्मार्टफोन जैसे Galaxy Z Flip 3, Galaxy Z Fold 3 और Galaxy S21 Fan Edition (FE) को लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट में अपकमिंग इवेंट की जानकारी साझा की जा रही है। साथ ही Galaxy S21FE की प्रमोशन फोटो को जारी किया गया है, जिसके मुताबिक Galaxy S21FE स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्श ग्रे, लाइट ग्रीन, लाइट वायलेट और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Galaxy S20FE को पिछले साल रिलीज किया गया था, उस वक्त इसे कई कलर ऑप्शन जैसे क्लाउट रेड, क्लाउड लैवेंडर, क्लाउड नेवी, क्लाउड व्हाइट, क्लाउड मिंट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स 

Galaxy S21 डिजाइन में पिछले साल लॉन्च Galaxy S20 के समान होगी। हालांकि Galaxy S21 स्मार्टफोन का रियर कैमरा काफी बड़ा होगा। फोन को ग्लॉस्टिक (पॉलिकॉर्बोनेट) से बनाया गया है। अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो फोन को 6.5 इंच डिस्पले साइज में पेश किया गया है। इसका स्क्रीन रिफ्रेश्ड रेट 120hertz है। फोन Qualcomm Snapdragon 888 या फिर Samsung’s Exynos सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें एक वाइड एंगल लेंस, अल्ट्रा-वाइड एगल लेंस और एक टेलीफोटो लेंस का सपोर्ट दिया जा सकता है।

चुनिंदा मार्केट में लॉन्च होगा Galaxy S21 

Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ से Galaxy S21FE को लिमिटेड मार्केट जैसे नार्थ अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है।इसकी वजह चिप की कमी को माना जा रहा है। इससे पहले Samsung इलेक्ट्ऱॉनिक्स Galaxy A52, Galaxy A72 और Galaxy A52 5G को चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Z Fold 3 को कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में पहली बार एक अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। फोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, नेवी ग्रीन और ग्रेडिएंट पिंक कलर में पेश किया जा सकता है।

Back to top button