Samsung Galaxy S25 Edge पर बंपर छूट

Samsung का अल्ट्रा-स्लिम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन Flipkart पर चल रही जून इपिक सेल के दौरान अबतक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। यह फोन भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हआ था, जिसे अब 59,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको फ्लिपकार्ट पर Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन डील एंड डिस्काउंट

सैमसंग के Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन को सेल के दौरान 12GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 71,999 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन – टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम जेटब्लैक में आता है।

इसके साथ ही कंपनी फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। बैंक डिस्काउंट के साथ इस फोन को 56999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन में 6.7-इंच की क्वाड-HD+ (1,440×3,120 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और ये Corning Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन सपोर्ट करती है। सैमसंग का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ 12GB की रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आाता है। इस फोन को Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ मार्केट में उतारा गया था।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy S25 Edge में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी इमेज सेंसर दिया है, जो 2x ऑप्टिकल इन-सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है। सैमसंग के इस फोन में 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।

Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन में 3,900mAh की बैटरी दी है। यह फोन 25W वायर्ड और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

Back to top button