दूसरे वनडे रोहित शर्मा के लिए है बेहद ही खास, जानकर झूमे उठे फैन्स…

दूसरे मैच से पहले रोहित शर्मा के लिए आई बड़ी खबर, जिसे सुन आप भी खुशी से नाचने लग जाओगे ! भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है . जिसका पहला मैच 1 फरवरी को साऊथ अफ्रीका के डरबन मैदान पर खेला गया था . जिसमे भारतीय खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत हांसिल की थी . इसके साथ ही इस सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है . सीरीज का दूसरा वनडे मैच 4 फरवरी को सेंचुरियन के मैदान पर खेला जाएगा .

दूसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए एक बेहद ही खास खुशखबरी आई है . जिसे सुनकर उनके फैन्स भी ख़ुशी से झूम उठेंगे . आपको बता दें कि रोहित शर्मा के विदेशी जमीन पर अब तक 121 वनडे पारियों में 39 की औसत से 3936 रन बनाए हैं . इस दौरान रोहित ने 9 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं यानी रोहित को 4 हजार का आँकड़ा छूने के लिए 64 रनों की जरूरत है
अगर रोहित एेसा कर पाते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी . पिछले 3 साल में उनका प्रदर्शन विदेशी जमीन पर बहुत अच्छा रहा है . उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो तेज पिचों पर उन्होंने 20 मैचों 72.5 की 1233 की औसत से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं . इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं .
गंभीर को टीम में ना जोड़ पाने को लेकर पहली बार शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये भावुक बयान
गौरतलब है कि सेंचुरियन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी . इसके अलावा दूसरे वनडे मैच में वह 64 रन बनाते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. आपको क्या लगता है क्या रोहित शर्मा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे वन डे मैच में इस लक्ष्य को छू पाएंगे ? इस विषय पर आप अपनी राय हमे कमेंट बॉक्स में जरुर दें !





