रोड पर बिना जूते-चप्पल पहने घूमते हैं यहां के लोग, अमीरों के पैर भी रहते हैं खाली

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग आपको अक्सर बिना जूते-चप्पल पहने रोड पर चलते नजर आ जाएंगे. शहरी लोगों को शायद ये जीवनशैली अजीब लगे और वो ग्रामीणों को गरीब या मूर्ख समझ लें पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तरह की जीवनशैली अब विदेशों के बड़े शहरों में अपनाई जा रही है. आज हम आपको दो ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के शहरों में लोग बिना जूते-चप्पल पहने घूमते दिख जाते हैं. चाहे राशन खरीदने जाना है, पालतू जानवरों को टहलाने (Why Australians walk barefoot on road) निकलना हो, स्कूल जाना हो और या फिर ऑफिस जाना हो, तो लोग खाली पैर ही जाना पसंद करते हैं.

हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे इन दो पड़ोसी देशों के बारे में. द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लोग बिना जूते-चप्पल (People walking barefoot in Australia New Zealand) के रहने की लाइफस्टाइल को तेजी से अपनाते नजर आ रहे हैं. ये ट्रेंड इतनी तेजी से फैल रहा है कि आपको सड़कों पर लोग अच्छे-अच्छे कपड़े पहने, मगर बिना जूते-चप्पल के नजर आ जाएंगे. रिपोर्ट के लेखक सेथ कूगेल ने कहा कि हर कोई तो नहीं, मगर काफी लोग बिना जूते-चप्पल के दिखते हैं. वो घर का राशन लेने तक यूं ही जाते हैं. बच्चे स्कूल भी बिना जूते के चले जाते हैं.

बिना जूते-चप्पल के चलते लोगों का वीडियो वायरल
ट्विटर अकाउंट @CensoredMen पर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें लोग रोड पर खाली पैर नजर आ रहे हैं. आप औरतों को आते-जाते देख सकते हैं, लोगों को अपने पालतू जानवरों को टहलाते देख सकते हैं, यूं ही टलते देख सकते हैं. ये कब काम वो बिना चप्पल या जूते पहने कर रहे हैं. हालांकि, बहुत से लोग उन्हें पहने भी दिखाई दे रहे हैं.2

बिना जूते-चप्पल के क्यों चलते हैं लोग?
रिपोर्ट के अनुसार बिना जूते-चप्पल के चलने से लोगों का इम्यून सिस्टम बढ़ता है. खून का संचान बेहतर ढंग से होता है. इसी वजह से पर्थ के एक स्कूल में शूज़ को ऑप्शनल बता दिया गया है. बिना जूते-चप्पल के चलने से बच्चों के सेंसरी अवेयरनेस का विकास होता है और उनके पैर भी मजबूत होते हैं. इस बढ़ते ट्रेंड के पीछे कोई खास कारण नहीं बताया गया है. कुछ का कहना है कि ये दोनों देशों की मान्यताओं में शामिल है, जबकि कुछ का कहना है कि समुद्र के पास मौजूद इलाकों में ये बहुत आम बात है कि लोग बिना जूते-चप्पल के चलें. बहुत से पुरुष तो बिना शर्ट के भी चलते हैं.

Back to top button