तेजस्वी का नीतीश पर तंज, पीएम मोदी धीरे-धीरे लेंगे सारे बदले

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंच का न्यौता ठुकराये जाने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुटकी ली है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि नरेन्द्र मोदी बिहार में अपने अपमान का बदला ले रहे हैं, आगे आने वाले वक्त में मोदी नीतीश से सारे बदले लेंगे। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘ प्रधानमंत्री जी ने मुख्यमंत्री नीतीश जी का पटना में भोज ठुकराया। सारे बदले लिए जायेंगे धीरे-धीरे।’पीएम मोदी बिहार में बाढ़ का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर हैं, वहां से उनको तय कार्यक्रम के मुताबिक पटना में सीएम आवास जाना था जहां पीएम मोदी नीतीश के साथ दोपहर का भोजन करने वाले थे, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पीएम मोदी को दिया जाने वाला ये भोज कई मायनों में खास था। इस भोज का महत्व बताने के लिए हम आपको 7 साल पिछे लिये चलते हैं।
क्यों अहम था नीतीश का ये भोज?
बात जून 2010 की है। तब बिहार में जेडीयू और बीजेपी सत्ता में थी। पटना में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही थी और वहां पर बीजेपी के कद्दावर नेता मौजूद थे। इस दौरान गुजराज के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वहां पहुंचे थे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी नेताओं के डिनर का आयोजन किया था। इस बीच पटना के अखबारों में एक तस्वीर छपी जिसमें नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित बिहार को दिये मदद का वर्णन किया था, कई लोगों की नजर में मोदी ने इस मदद को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया था।
अभी-अभी: सरकार ने किया ऐतिहासिक फैसला, बाबा रामरहीम के सारे…
इस विज्ञापन को देखकर नीतीश बेहद नाराज हुए। नीतीश इतने उखड़े कि उन्होंने इस डिनर को ही कैंसिल कर दिया। इसके बाद नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी के बीच संबंधों में कड़वाहट भर गयी। तब नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके थे उन्होंने 2008 के कोसी बाढ़ पीड़ितों के लिए नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये 5 करोड़ के मदद को भी ठुकरा दी थी।
तेजस्वी यादव ने इसी घटनाक्रम का हवाला देते हुए लिखा है कि पीएम मोदी ने तो अभी नीतीश कुमार का लंच ही ठुकराया है, धीरे-धीरे सारे अपमान के बदले लिये जाएंगे। इससे पहले लालू यादव ने भी इस लंच पर तंज कसा था और कहा था कि एक बार नीतीश कुमार ने मोदी के हाथ से प्लेट छीन लिया था और मोदी को डिनर का न्यौता देकर भी उसे रद्द कर दिया था।





