अभी-अभी: विदर्भ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

विदर्भ ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी 2017-18 के फाइनल में दिल्ली को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। विदर्भ ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता।
अभी-अभी: विदर्भ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब इंदौर के होलकर स्टेडियम में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 295 रन बनाए। जवाब में विदर्भ ने 547 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 252 की विशाल बढ़त हासिल की। इसके बाद दिल्ली की दूसरी पारी 280 रन पर ऑलआउट हो गई और विदर्भ को 29 रन का आसान लक्ष्य मिला। विदर्भ ने 5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और इतिहास रच दिया।

विदर्भ की इस जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी रहे रजनीश गुरबानी, जिन्होंने मैच में हैट्रिक समेत कुल 8 विकेट लिए। इसके अलावा आकाश वाडकर (133) ने बल्ले से उम्दा प्रदर्शन किया।

 
Back to top button