रिद्धिमान साहा की जगह ये खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया का हिस्‍सा

चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से बैंगलोर में खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में जगह मिल सकती है.रिद्धिमान साहा की जगह ये खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया का हिस्‍सा

चयन समिति के करीबी सूत्रों के मुताबिक एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए यह फैसला कर सकती है जहां कार्तिक टेस्ट टीम में भी जगह बना सकते हैं. खास बात यह है कि 2007 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर कार्तिक टेस्ट सीरीजमें सफल रहे थे. उन्होंने लॉर्ड्स में 60, नॉटिंघम में 77 और ओवल में 91 रन की पारियां खेली थी.

कार्तिक ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था. प्रथम श्रेणी मैचों में हालांकि उनका रिकार्ड शानदार है जहां उन्होंने 27 शतकों सहित 9000 से अधिक रन बनाये हैं. कार्तिक ने भारत के लिए 23 टेस्ट मैचों में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 1000 रन बनाए हैं.

Back to top button