राजस्व और भूमि सुधार मंत्री ने दिए जनता के सवालों के जवाब, पूछे थे ये सवाल

पटना.शनिवार को खुला मंच की तीसरी कड़ी में ‘मंत्रियों से पूछिए’ कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल उपस्थित थे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों के सवालों का जवाब दिया। कहा- वे एक-एक शिकायत की खुद माॅनिटरिंग करेंगे और उसपर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। लोगों ने जो सूचनाएं दी हैं, वे बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे भविष्य की कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी। 
राजस्व और भूमि सुधार मंत्री ने दिए जनता के सवालों के जवाब, पूछे थे ये सवाल

पूछे थे ये सवाल…

Q- सरकारी जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं और सरकार खामोश बैठी है। राजधानी में भी शिवपुरी से बाबा चौक के बीच रोज सरकारी की जमीन हड़पी जा रही है?
A- मंत्री : यह मामला कोर्ट में है। लेकिन सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी। हम खुला मंच से भी ऐसे तमाम लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा न करे। जो कब्जा करके बैठे हैं, वे बिना विलंब किए जमीन खाली कर दें। सरकारी जमीन पर कब्जा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ऐसे तमाम भूमाफियाओं से सख्ती से निपटेगी।
Q- राजस्व कर्मचारियों की सीआई में प्रोन्नति क्यों नहीं हो रही है। अमीन और हल्का कर्मचारियों के पद भी बड़ी संख्या में रिक्त क्यों हैं?
A- मंत्री :राज्य सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। इस साल के अंत तक अमीन की बहाली का काम पूरा हो जाएगा। हल्का कर्मचारियों की भी बहाली होगी। सरकार पूरे तंत्र को ठीक करने के लिए कृतसंकल्प है। विभाग में काम समय पर हों और कोई रुकावट न हो इसके लिए रिक्त पदों पर बहाली आवश्यक है। इसकी प्रक्रिया जारी है। दिसम्बर तक 4353 राजस्वकर्मियों की जबकि 1534 अमीनों की नियुक्ति की जाएगी।
 

इसे भी देखें:- अब बाबा फलाहारी ने भी वही कहा, जो राम रहीम ने कहा था – मै नपुंसक हूँ, मै रेप कर ही नहीं सकता!

Q-भूमि सुधार की दिशा में सरकार क्या कर रही है?
A- मंत्री : राज्य सरकार दखल देहानी के काम को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। राज्य सरकार जमीन से वंचित हर व्यक्ति को जमीन उपलब्ध कराएगी। इसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्हें न सिर्फ जमीन दिलायी जाएगी बल्कि उसपर दखल भी मिलेगा। बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्हें जमीन का पर्चा मिला लेकिन दखल नहीं। सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। भूमि सुधार की कई योजनाओं पर काम हो रहा है। 
Back to top button