2000 साल आगे की दुनिया देखकर लौटा शख्स, दी खुशखबरी -‘अंधेरे के बाद लौटेगा सुनहरा युग

भविष्य की घटनाओं को जानना कौन नहीं चाहता. यही वजह है कि लोग आने वाले वक्त को लेकर बहुत से लोग दावे करते रहे हैं. कुछ लोग दिव्य शक्तियां होने का दावा करते हैं तो कुछ ज्योतिषीय गणना के ज़रिये इंसान का फ्यूचर में सही-सही बताने का दावा करते हैं. ऐसे ही लोगों में अब शुमार हो चुके हैं टाइम ट्रैवेलर, जो समय से आगे जाने का दावा करते हैं. ये घटनाएं सिर्फ आज नहीं पहले से होती आ रही हैं.

एक ऐसे ही शख्स ने दुनिया के सामने आगामी घटनाओं का पूरा चिट्ठा रखा था. अब तक दावे सिर्फ बातों में ही थे लेकिन स्विट्ज़रलैंड में जन्मे प्रोफेसर पॉल एमैडियस ने बाकायदा एक डायरी में सारी घटनाओं का ज़िक्र किया है, जो अगले 2000 साल के अंदर होने वाली हैं. अब वो खुद तो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके स्टूडेंट ने एक पॉडकास्ट के ज़रिये इन सारी भविष्यवाणियों को बताया है.

1921 में सोया 3906 में जागा
साल 1921 में लैंग्वेज प्रोफेसर पॉल एमैडियस की तबियत खराब थी, जिसकी वजह से वो कोमा में चले गए थे. जब वे साल भर बाद कोमा से उठे, तो वे किसी और की ज़िंदगी जीकर लौटे थे. उनका दावा था कि वे भविष्य में पहुंच गए थे और साल 3906 में मौजूद शख्स की ज़िंदगी जीने लगे थे. उस वक्त उन्होंने एक डायरी में वो सब कुछ लिखा, जो वे भविष्य के लिए देखकर आए थे. उन्होंने अपनी ये डायरी अपने एक छात्र जियोर्जियस पैपहैटिज़ को दी थी. इस डायरी में कुछ अविश्वसीय चीज़ें भी हैं, जिन्हें पढ़कर आप दुखी भी होंगे और फिर खुश भी. उनकी ये डायरी किसी साइंस फिक्शन से कम नहीं है.

पहले अंधेरा, फिर आएगा सुनहरा युग
उन्होंने डायरी में लिखा है कि वे एक अजीब अस्पताल में उठे, जहां के लोगों की भाषा उन्हें समझ नहीं आ रही थी. ऐसे में उन्हें लगा कि ये स्वर्ग है लेकिन उन्हें वहां रहते हुए भविष्य की बातें पता चलने लगीं. उन्होंने लिखा कि 300 साल बाद जनसंख्या बहुत बढ़ जाएगी और खाने-पीने की कमी हो जाएगी. 2200 में मंगल ग्रह पर कॉलोनी बनने लगेगी और पर्यावरण की आपदा के तौर पर खत्म होगी. 2309 में चीन और पश्चिमी देशों में लड़ाई होगी और मानवता का काफी नुकसान होगा. इसके बाद एक वैश्विक सरकार बनेगी ताकि फिर युद्ध न हो. 3382 तक इंसान के मस्तिष्क में बदलाव होगा और उसे नई चेतना, नई क्षमता मिलेगी, जिसे हाइपर विज़न कहा जाएगा. 100 साल के अंधकार के बाद साल 3400 में सुनहरा युग आएगा. इसके बाद बच्चे खुश और लोग तनावमुक्त होंगे. अब इस पर बाकी की भविष्यवाणियों की तरह कितना भरोसा किया जाए, नहीं कह सकते लेकिन उन्होंने कभई भी इस अनुभव से फायदा कमाने की कोशिश नहीं की.

Back to top button